यह ब्लॉग खोजें

लोड हो रहा है. . .

कटघरे के भीतर

बृहस्पतिवार, 14 जुलाई 2011

खून से रंगी सडकों पर
अपने कदमों के निशान बनाते हुए
निकल पड़े हैं
हजारों लाखों बच्चे
पूरी दुनिया के घरों से.

इनके हाथों में हैं मशालें
चेहरे हैं आंसुओं से तर बतर
मन में समाया है एक खौफ
कानों में गूँज रही है धमाकों की आवाजें
और आँखों में चस्पा हैं तमाम सवाल
जिनका जवाब देना है
हमें/आपको/हम सब को.

इन बच्चों की लाल पड़ गई सूनी ऑंखें
जानना चाहती हैं
अपने पैदा होने का कसूर
की क्यों वे सभी बना दिए गए अनाथ
चंद मिनटों में
कुछ उन्मादियों द्वारा की गयी हैवानियत से
की क्या होगा उनका भविष्य
की कैसे मिटेगा उनके चेहरों पर
छाया हुआ खौफ
की कैसे वे उबर सकेंगे पूरे जीवन भर
रात में दिखने वाले भयावह सपनों के प्रहार से
की कौन बुलाएगा अब उन्हें बेटा कह कर
की किसके आँचल में छुप सकेंगे वे
उनींदी आँखों से भयावह काली आकृतियाँ देख कर
की कैसे वे भी बिता सकेंगे एक सामान्य बच्चे का जीवन.

ये सभी सवाल पूछ रहे हैं
ये सारे बच्चे
हम सभी से
सोचिये जरा सोचिये
कुछ थोड़ा बहुत तो बोलिए
क्या जवाब है आपके हमारे पास
इनके सवालों का?

हम सब खड़े होकर कटघरों में
गीता पर हाथ रख कर
सच बोलने की शपथ तो खा सकते हैं
परन्तु क्या दे सकते हैं
कोई आश्वासन..कोई सबूत..कोई प्रमाण
इन बच्चों को
इनके बचपन को सुरक्षित रखने का.

आप भी जरा विचारिये
डालिए अपने दिमाग पर कुछ जोर
की क्या जवाब देना है इन बच्चों को
कब तक चलता रहेगा
दहशतगर्दी का ये खेल
कब तक बारूद के धमाकों
और संगीनों के साये में
खौफनाक मंजर की तस्वीरों से
आतंकित होते रहेंगे ये बच्चे?

00000000

हेमंत कुमार

10 टिप्पणियाँ:

kshama 14 जुलाई 2011 10:25 am  

कब तक बारूद के धमाकों
और संगीनों के साये में
खौफनाक मंजर की तस्वीरों से
आतंकित होते रहेंगे ये बच्चे?
Jab tak hamaree sarkaaren nikammee hain,ye dohrata rahega!

Sunil Kumar 14 जुलाई 2011 10:26 am  

उत्तरविहीन प्रश्न एक नपुंशक के लिए , शर्मिंदा है हम ........

fantacy in practicality 14 जुलाई 2011 11:18 am  

a very practical poem indeed. we really need to ponder over the security of millions of children in this terror inflicted world. it is our responsibility to wipe of the tears, stop the bloodshed and turn their nightmares into beautiful dreams for future.

प्रवीण पाण्डेय 14 जुलाई 2011 8:26 pm  

सवाल जायज हैं बच्चों के, हम कौन सा विश्व उनको सौपने जा रहे हैं।

Babli 15 जुलाई 2011 10:45 pm  

बहुत बढ़िया लिखा है आपने! सच्चाई को आपने बड़े ही सुन्दरता से शब्दों में पिरोया है! शानदार प्रस्तुती!

संध्या आर्य 16 जुलाई 2011 11:09 pm  

behad marmik aankhe nam ho gayi.....aabhar

Suman 20 जुलाई 2011 11:01 pm  

hemant ji,
sach me bahut sunder rachna hai ........

pragya 23 जुलाई 2011 2:54 am  

पता नहीं कितना प्रैक्टिकल सुझाव दे पा रही हूँ, बारूद के इस खेल में आम आदमी के हाथ सिर्फ एक ही चीज़ है, एक ही काम जो वो कर सकता है, अनाथ हुए बच्चों की परवरिश..हम बायोलॉजिकल बच्चों के लिए टेस्ट ट्यूब बेबी को अपना सकते हैं तो इन बच्चों को नहीं??

संध्या नवोदिता 23 जुलाई 2011 8:00 pm  

यह कविता बहुत संवेदनशीलता से बच्चो के दुःख से जोड़ती है.हम जिस रास्ते पर जा रहे हैं ,जो दुनिया हम बना रहे हैं वहाँ कमज़ोर,और मासूम लोगो के लिए कोई जगह नहीं है...लाजिम है की बच्चो का भी कोई सुरक्षित भविष्य हम नही रच रहे...मुट्ठी भर लोग हैं जो सब कुछ बचाने की जी तोड़ जुगत में लगे हैं...मुस्कान,प्यार ,खुशी,संवेदना,सच्चाई ,स्नेह,बादल,आकाश,तारे ,चिडिया...सब ..!
आज आपके सारे ब्लॉग से परिचय हुआ.बच्चो के प्रति आपके लगाव और गंभीरता को देखकर बहुत अच्छी फीलिंग हुई.. आपके पिताजी की रचनाएं भी पढ़ी और मुझे अपना बचपन याद आ गया .किस तरह मैं भी बाल उपन्यासों ,कहानी ,कविताओं के लिए पागलपन की हद तक बेचैन रहती थी.और अब भी पढती हूँ.
आपके रचनात्मक प्रयास खूब सफल हों... ऎसी शुभकामनाएं...!!

Sawai Singh Rajpurohit 31 जुलाई 2011 11:40 pm  

जन्मदिन पर बहुत शुभकामनाये.

एक टिप्पणी भेजें

लेबल

1mai 2011 Children's Day Children's Rights Gender issue. Girls lekh lekhh masoom अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस अनुरोध अनुवाद अस्तित्व आज के संदर्भ में कल आतंकवाद आतंक। आत्मकथा आने वाली किताब आश्वासन इंतजार ईमान उत्तराधिकारी उपन्यास ऊँचाई एक ठहरा दिन एल0ए0शेरमन एहसास ओ मां ओडिया कविता औरत कटघरे के भीतर्। कठपुतलियाँ कथा साहित्य कथावाचन कला समीक्षा कविता कविता। कहां खो गया बचपन कहानी कहानी कहना कहानी कहना भाग -५ कहानी सुनाना काल चक्र काव्य किताबें किशोर शिक्षक किस्सागोई कुछ लघु कविताएं कौशल पाण्डेय. क्षणिकाएं खतरा गजल गर्मी ग़ज़ल गाँव गीत गौरैया गौरैया दिवस घोसले की ओर चिड़िया चिडिया चिड़िया चुनाव चौपाल जज्बा जयश्री राय। जागो लड़कियों जाडा जाने क्यों ? जेठ की दुपहरी टिक्कू का फैसला टोपी डा०रूप चन्द्र शास्त्री तपस्या तलाश एक द्रोण की तीसरी ताली दरख्त दस्तक दूरदर्शी देश दोहे नई किताब नदी किनारे नववर्ष नागफ़नियों के बीच नारी अधिकार नियति नेहा शेफ़ाली। पढ़ना पतवार परम्परा परिवार पर्यावरण पहले कभी पहाड़ पार रूप के पिता हो गये मां पुस्तक समीक्षा पेड़ बनाम आदमी प्यारी टिप्पणियां प्यारी लड़की प्रकृति प्रताप सहगल प्रथामिका शिक्षा प्रदीप सौरभ प्रदीप सौरभ। प्राथमिक शिक्षा प्राथमिक शिक्षा। प्रेम स्वरूप श्रीवास्तव बचपन बच्चे बच्चे का नाम बच्चे। बदलाव बया बहनें बाजू वाले प्लाट पर बारिश बारिश का मतलब बारिश। बाल अधिकार बाल दिवस बाल मन बाल विकास बाल साहित्य बाल साहित्य प्रेमियों के लिये बेहतरीन पुस्तक बालिका दिवस बालिका दिवस-24 सितम्बर। बेंगाली गर्ल्स डोण्ट बेटियां ब्लाग चर्चा भयाक्रांत भारतीय रेल मदर्स डे मनोविज्ञान महुअरिया की गंध माँ माझी माझी गीत मानस मासूम पेंडुकी मासूम लड़की मुन्नी मोबाइल मेरी कविता मेरी रचनाएँ मेरे मन में मौसम यात्रा रस्म मे दफन इंसानियत राजेश्वर मधुकर। रामकली रिपोर्ट रिमझिम पड़ी फ़ुहार रूचि लगन लघुकथा लड़कियां लड़की लेख लेख। लौटना वरदान वर्कशाप वर्ष २००९ वह सांवली लड़की विकास विचार विमर्श। व्यंग्य व्यन्ग्य शाम शायद चाँद से मिली है शिक्षक शिक्षक दिवस शिक्षा शिक्षालय शैलेन्द्र संदेश संध्या आर्या। सन्ध्या आर्य सन्नाटा सपने दर सपने सभ्यता समय समर कैम्प समाज समीक्षा। समीर लाल। सर्दियाँ सांता क्लाज़ सारी रात सुनीता कोमल सूनापन सूरज सी हैं तेज बेटियां स्वतन्त्रता। हंस रे निर्मोही हक़ हादसा। हाशिये पर हिन्दी का बाल साहित्य हिन्दी ब्लाग हिन्दी ब्लाग के स्तंभ हिम्मत होलीनामा हौसला ‘देख लूं तो चलूं’

ब्लॉग आर्काइव

ब्लॉग -प्रचारक

  © क्रिएटिव कोना Template "On The Road" by Ourblogtemplates.com 2009 and modified by प्राइमरी का मास्टर

Back to TOP