यह ब्लॉग खोजें

लोड हो रहा है. . .

बाजू वाले प्लाट पर

रविवार, 11 दिसम्बर 2011

कुछ बच्चे रहते हैं
मेरी बिल्डिंग के
बाजू वाले प्लाट पर
प्लाट पर बनी झोपड़ियों में
बन्द है उनका
अनोखा अद्भुत संसार।

झोपड़ी के एक कोने में है
उनका किचेन
दूसरा कोना बेडरूम
तीसरा ड्राइंग रूम
बाहर का मैदान है उनका
ओपेन टायलेट
जहां वे हगते मूतते
और नाक छिनकते हैं।

इसी झोपड़ी में खोलते हैं
वे आंखें
इसी में खेलते हैं
लड़ते हैं झगड़ते हैं
करते हैं धमाचौकड़ी
उठा पटक और लत्तम पैजार।

फ़िर निकल पड़ते हैं
कन्धे पर एक फ़टा बोरा
और हाथ में एक छड़ी लेकर
पूरे दिन भर के सफ़र पर
शहर की सड़कों की लम्बाई नापने
कूड़े के ढेर से पालीथिन बीनने
और जिन्दगी का गणित
समझने कए लिये।

लम्बी लम्बी सड़कों पर भागता ट्रैफ़िक
गली के नुक्कड़ पर कूड़े का ढेर
शहर की ऊंची बिल्डिंगों का हुजूम
सिनेमा के बड़े बड़े पोस्टर
मल्लिका की देह,ऐश्वर्या के उभार
चाय की चुस्की,बीड़ी का सुट्टा
यही सब है
इन बच्चों का ओपेन स्कूल।

ये बच्चे
देखते हैं बड़ी हसरत भरी निगाहों से
रोज सबेरे हमारे बच्चों को
स्कूल जाते हुये
शाम को घूमने जाते हुये
रात में बर्थ डे पार्टियों में
ठुमके लगाते हुये।

ये बच्चे झांकते हैं
कभी कभी
हमारी बिल्डिंग के भीतर भी
पर नहीं आते अंदर कभी
शायद नहीं पसन्द है उन्हें
अपनी झोपड़ी के
अनोखे अद्भुत संसार को
छोड़ना या उससे बिछुड़ना।
0000
हेमन्त कुमार

6 टिप्पणियाँ:

Smart Indian - स्मार्ट इंडियन 11 दिसम्बर 2011 7:09 am  

@शायद नहीं पसन्द है उन्हें
अपनी झोपड़ी के
अनोखे अद्भुत संसार को
छोड़ना या उससे बिछुड़ना।

या शायद वे आज तक
डरे हुए हैं
पिछली बार की मार से।

प्रवीण पाण्डेय 11 दिसम्बर 2011 8:23 am  

धरती उनका फर्श है, आकाश उनकी छत। बहुत संवेदनात्मक अभिव्यक्ति

Udan Tashtari 11 दिसम्बर 2011 6:16 pm  

ओह!! संवेदनशील!

kshama 11 दिसम्बर 2011 7:46 pm  

ये बच्चे
देखते हैं बड़ी हसरत भरी निगाहों से
रोज सबेरे हमारे बच्चों को
स्कूल जाते हुये
शाम को घूमने जाते हुये
रात में बर्थ डे पार्टियों में
ठुमके लगाते हुये।
Aah!

Pallavi 12 दिसम्बर 2011 7:28 am  

बहुत ही संवेदनशील एवं मार्मिक प्रस्तुति सर॥ उन बच्चों के जीवन को चिरतार्थ करदीय आपने इस रचना के माध्यम से पूरा के पूरा नजार ही घूम गया उनके जीवन आ नखों के सामने ....

बेनामी,  12 दिसम्बर 2011 9:17 am  

sachhayee hai aapki kawita hai

एक टिप्पणी भेजें

लेबल

1mai 2011 Children's Day Children's Rights Gender issue. Girls lekh lekhh masoom अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस अनुरोध अनुवाद अस्तित्व आज के संदर्भ में कल आतंकवाद आतंक। आत्मकथा आने वाली किताब आश्वासन इंतजार ईमान उत्तराधिकारी उपन्यास ऊँचाई एक ठहरा दिन एल0ए0शेरमन एहसास ओ मां ओडिया कविता औरत कटघरे के भीतर्। कठपुतलियाँ कथा साहित्य कथावाचन कला समीक्षा कविता कविता। कहां खो गया बचपन कहानी कहानी कहना कहानी कहना भाग -५ कहानी सुनाना काल चक्र काव्य किताबें किशोर शिक्षक किस्सागोई कुछ लघु कविताएं कौशल पाण्डेय. क्षणिकाएं खतरा गजल गर्मी ग़ज़ल गाँव गीत गौरैया गौरैया दिवस घोसले की ओर चिड़िया चिडिया चिड़िया चुनाव चौपाल जज्बा जयश्री राय। जागो लड़कियों जाडा जाने क्यों ? जेठ की दुपहरी टिक्कू का फैसला टोपी डा०रूप चन्द्र शास्त्री तपस्या तलाश एक द्रोण की तीसरी ताली दरख्त दस्तक दूरदर्शी देश दोहे नई किताब नदी किनारे नववर्ष नागफ़नियों के बीच नारी अधिकार नियति नेहा शेफ़ाली। पढ़ना पतवार परम्परा परिवार पर्यावरण पहले कभी पहाड़ पार रूप के पिता हो गये मां पुस्तक समीक्षा पेड़ बनाम आदमी प्यारी टिप्पणियां प्यारी लड़की प्रकृति प्रताप सहगल प्रथामिका शिक्षा प्रदीप सौरभ प्रदीप सौरभ। प्राथमिक शिक्षा प्राथमिक शिक्षा। प्रेम स्वरूप श्रीवास्तव बचपन बच्चे बच्चे का नाम बच्चे। बदलाव बया बहनें बाजू वाले प्लाट पर बारिश बारिश का मतलब बारिश। बाल अधिकार बाल दिवस बाल मन बाल विकास बाल साहित्य बाल साहित्य प्रेमियों के लिये बेहतरीन पुस्तक बालिका दिवस बालिका दिवस-24 सितम्बर। बेंगाली गर्ल्स डोण्ट बेटियां ब्लाग चर्चा भयाक्रांत भारतीय रेल मदर्स डे मनोविज्ञान महुअरिया की गंध माँ माझी माझी गीत मानस मासूम पेंडुकी मासूम लड़की मुन्नी मोबाइल मेरी कविता मेरी रचनाएँ मेरे मन में मौसम यात्रा रस्म मे दफन इंसानियत राजेश्वर मधुकर। रामकली रिपोर्ट रिमझिम पड़ी फ़ुहार रूचि लगन लघुकथा लड़कियां लड़की लेख लेख। लौटना वरदान वर्कशाप वर्ष २००९ वह सांवली लड़की विकास विचार विमर्श। व्यंग्य व्यन्ग्य शाम शायद चाँद से मिली है शिक्षक शिक्षक दिवस शिक्षा शिक्षालय शैलेन्द्र संदेश संध्या आर्या। सन्ध्या आर्य सन्नाटा सपने दर सपने सभ्यता समय समर कैम्प समाज समीक्षा। समीर लाल। सर्दियाँ सांता क्लाज़ सारी रात सुनीता कोमल सूनापन सूरज सी हैं तेज बेटियां स्वतन्त्रता। हंस रे निर्मोही हक़ हादसा। हाशिये पर हिन्दी का बाल साहित्य हिन्दी ब्लाग हिन्दी ब्लाग के स्तंभ हिम्मत होलीनामा हौसला ‘देख लूं तो चलूं’

ब्लॉग आर्काइव

ब्लॉग -प्रचारक

  © क्रिएटिव कोना Template "On The Road" by Ourblogtemplates.com 2009 and modified by प्राइमरी का मास्टर

Back to TOP