यह ब्लॉग खोजें

बाल साहित्य की वर्तमान स्थिति:लेखन एवं चित्रांकन

शुक्रवार, 5 फ़रवरी 2021

                   

                  


             जब हम बाल साहित्य के आज के पूरे परिदृश्य की बात करते हैं तो हमारे सामने विभिन्न प्रदेशों की कई भाषाओं-बोलियों का एक लंबा-चौड़ा फलक आ जाता है, जिसमें हजारों प्रकाशकों द्वारा बहुत बड़ी संख्या में विभिन्न भाषाओं में बाल साहित्य का प्रकाशन किया जा रहा है।किताबों की मूल भाषा के साथ ही बहुत सारे अनुवाद भी प्रकाशित हो रहे हैं। पुस्तक प्रकाशन के क्षेत्र में देश के सबसे बड़े प्रतिष्ठान राष्ट्रीय पुस्तक न्यास के साथ ही एकलव्य, प्रथम,चिल्ड्रेन्स बुक ट्रस्ट,साहित्य अकादेमी जैसी संस्थाएं भी बाल साहित्य के प्रकाशन की दिशा में काफी काम कर रही हैं। प्रकाशित हुयी बाल साहित्य की पुस्तकें बुक स्टोर्स तक भी पहुँच रही हैं।बहुत से बड़े बुक स्टोर्स पर तो बाल साहित्य के लिए अलग से चिल्ड्रेन बुक कार्नर भी बनाए गए हैं। कुल मिलाकर बाल साहित्य का परिदृश्य और भविष्य बहुत अच्छा दिखाई पड़ता है।

     

लेकिन अभी भी बराबर ये कहा जा रहा है कि बच्चों में पढने के प्रति रूचि कम होती जा रही है या बच्चों के हाथो तक अच्छा साहित्य नहीं पहुँच रहा है।तो इसके पीछे कारण क्या हैं? हमें उन कारणों को खोजना होगा। क्या टेलीविजन चैनल, इंटरनेट, मोबाइल बच्चों की पठनीयता में बाधक बन रहे? या फिर बच्चों के हाथों तक ऎसी किताबें नहीं पहुँच पा रही हैं जो उसे बाँध सकें, उसके अन्दर पढने की रूचि जगा सकें?     


बाल साहित्य के विकास के लिए कई क्षेत्र ऐसे हैं जिनमें काफी कुछ प्रयास किये जाने की जरूरत है। मैं यहाँ मुख्य रूप से दो बिन्दुओं पर बात करूंगा जिन पर काम करके बाल साहित्य को और भी समृद्ध किया जा सकता है और संभवतः बाल पाठकों के अन्दर पढने की रूचि भी जागृत की जा सकती है।


1-किताबों का कंटेंट:

सबसे पहले बात आती है बाल साहित्य के कंटेंट की। इसमें कोई दो राय नहीं कि हमारे यहाँ पंचतंत्र, हितोपदेश जैसा साहित्य उपलब्ध है जो आज भी बच्चों के साथ ही बड़ों को भी आकर्षित करता रहा है। दूसरी तरफ साहित्य की मुख्य धारा के लेखकों द्वारा लिखा गया बाल साहित्य। भले ही वो साहित्य बच्चों का मनोरंजन करने के लिए कम और उन्हें उपदेश देने के लिए अधिक लिखा गया। फिर भी उसे आज भी पाठ्यक्रमों में बाल साहित्य के रूप में ही उपयोग किया जा रहा है। यहाँ ध्यान देने वाली बात यह भी है कि आज भी हमारे देश में बच्चों का पहला सामना पाठ्यक्रम की किताबों से ही होता है जब वो स्कूल जाना शुरू करता है।और उसके बालमन पर पाठ्यक्रम में शामिल की गयी उन्हीं उपदेशात्मक कहानियों, कविताओं की एक अमिट छाप सी पड़ जाती है।क्योंकि उन बच्चों तक संभवतः बाल साहित्य की अच्छी किताबें पहुँच ही नहीं पाती। अब बच्चों तक अच्छा बाल साहित्य कैसे पहुँच सके इस बात की चर्चा मैं आगे करूंगा।       

     


अभी मै बात करूंगा कंटेंट या विषय वस्तु की। हम कैसा कंटेंट बच्चों को दें जिसे वो रूचि लेकर पढ़े। जो उसे बराबर बांधे रह सके। किताब को शुरू से आखिर तक पढने को मजबूर कर दे। इस दृष्टि से मैं पहले यहाँ कुछ किताबों का ख़ास तौर से उल्लेख करना चाहूँगा जो बाल साहित्य की बेहतरीन किताबें हैं मेरी दृष्टि में जिन्हें हर बच्चे,बाल साहित्य लेखक और शिक्षकों,अभिभावकों को जरूर पढना चाहिए।

      


सबसे पहली किताब है “छोटी लाल मुर्गी”।एकलव्य से प्रकाशित लगभग 16 गुणे 12 सेंटीमीटर आकार वाली इस छोटी सी आकर्षक चित्रकथा के लेखक हैं कैरन हेडाक।कुल 24 पृष्ठ की इस किताब में लगभग 150 शब्द हैं।और हर पृष्ठ पर खूबसूरत चित्र हैं।एक लोक कथा पर आधारित इस किताब में कहानी मात्र इतनी है कि एक मुर्गी को गेहूं के कुछ दाने मिलते हैं तो वो सोचती है कि इन्हें बो दूं या खाऊं?उसने बोने,सींचने,फसल काटने,माड़ने, फटकने,पीसने,रोटी बनाने के लिए कई जानवरों से सहायता मांगी पर सबने इनकार कर दिया।लेकिन खाने के वक्त सब हाजिर पर वो अकेले हो रोटियाँ खाती है।अब इतनी सी कहानी को जितने खूबसूरत ढंग से बहुत कम शब्दों में खूबसूरत चित्रों के साथ प्रकाशित किया गया है वो प्रशंसनीय है।

   


ऎसी ही एक किताब और जिसका मैं उल्लेख करूंगा,वो है नेशनल बुक ट्रस्ट से प्रकाशित दिविक रमेश की कहानियों की किताब “लू लू की सनक” लू लू की सनक एक प्रयोगधर्मी बाल कहानियों का संकलन है।इस संकलन में दिविक जी की कुल छः कहानियां संकलित हैं। लू लू की मां,लू लू की सनक,लू लू बड़ा हो गया,लू लू की बातें,लू लू का गुस्सा, और लाल बत्ती पर।संकलन की खास बात यह है कि इसकी सभी कहानियों का मुख्य पात्र लू लू नाम का स्कूल जाने वाला एक बच्चा है।हर कहानी में लू लू के साथ ही घटने वाली घटनाओं,उसके मन में उठने वाले प्रश्नों,उसकी मां द्वारा दिये गये उत्तरों और उसके आस-पास के वातावरण के माध्यम से दिविक जी ने सारी कहानियों का ताना बाना बुना है।

     


इसी ढंग की कुछ और हिंदी में अनूदित किताबें हैं जो हमारे भारतीय बाल साहित्य को समृद्ध करती हैं।अण्डमान का लड़का”---इसकी लेखिका हैंजाई व्हिटेकर।यह एक छोटे बच्चे की ऐसी रोमांचक कहानी है जिसे हर अभिभावक,शिक्षक और बच्चे को जरूर पढ़ना चाहिये।इसकी भी कहानी है तो बहुत साधारण सामान्य सीअपने अभिभावकों(चाचा-चाची) द्वारा प्रताड़ित बच्चे के घर से पलायन की।पर उसकी घर से पलायन की यह यात्रा इतनी रोचक और रोमांचक है जो पाठक को अन्त तक बांधे रहती है।इसी क्रम में मैं सत्यजीत राय की बाल कहानियों की किताब “हंसने वाला कुत्ता”,मराठी के प्रसिद्ध बाल साहित्यकार ना०धो० ताम्हनकर की किताब “गोट्या”,मराठी के ही लेखक गंगाधर गाडगील के बाल उपन्यास “पक्या और उसका गैंग” का उल्लेख करना चाहूँगा।ये सभी किताबें ऐसी हैं जिन्हें उठाने के बाद इन्हें बिना ख़तम किये बच्चा रखेगा नहीं।इन सभी में बने खूबसूरत चित्रों ने इनकी पठनीयता और बढ़ा दी है।ऎसी किताबों की सूची तो लम्बी है लेकिन यहाँ मेरा मकसद किताबों की सूची गिनाना नहीं है बल्कि किताबों के कंटेंट पर बात करना है।इन सभी किताबों को पढने से कुछ ख़ास बिंदु उभर कर हमारे सामने आते हैं।


0 पहली बात सभी में जो सामान है वो ये कि सभी में बाल पाठकों की उम्र के हिसाब से उनके बाल मनोभावों का पूरा ध्यान रखा गया है।


0 दूसरी बात ये कि सभी पात्रों के नाम भी ऐसे रखे गए हैं जिससे पढ़ते समय बच्चों को लगे कि अरे ये तो मैं ही या मेरा फलां दोस्त ही है इस किताब का पात्र।


0 बच्चों के परिवेश,उनके पर्यावरण,उनकी आर्थिक सामाजिक स्थितियों,और उनके सामाजिक सांस्कृतिक सरोकारों को भी इन किताबों में समाहित किया गया है।जिससे इन किताबों को पढ़ते समय बच्चा बराबर ये महसूस करेगा कि ये तो हमारे ही बीच की घटना है।अरे ऐसा तो अभी पिछले दिनों हमारे गाँव में भी हुआ था।


और यही बातें हैं जो इन किताबों को  बेहतरीन किताबों की श्रेणी में रखती हैं।तो इस तरह बाल साहित्य के कंटेंट को लेकर जो महत्त्व पूर्ण बातें हमारे सामने आती हैं वो हैं—


1-कंटेंट बाल मनोभावों के अनुरूप हो।


2-किताब में पात्रों के नामों का चयनकरते समय पाठक बच्चों के परिवेश का ध्यान रखा जाय।


3-उनके पर्यावरण,उनकी आर्थिक,सामजिक स्थितियों पर निगाह एकही जाय ।


4-उनके सामाजिक,सांस्कृतिक सरोकारों रीति-रिवाजों को जरूर शामिल किया जाय जिससे वो खुद अपने चारों और की घटनाओं स्थितियों को वहां महसूस कर सकें।  


5-उनके परिवेश के अनुरूप ही शब्दों और भाषा का चयन।

मेरे हिसाब से किसी भी बाल साहित्यकार को इन पांच बिन्दुओं को निश्चित ही ध्यान में रखकर अपनी कहानी,कविता,नाटक या किसी भी विधा में लिखे जाने वाले बाल साहित्य का सृजन करना चाहिए।


2-किताबों में चित्र:

यह बात तो हम सभी जानते हैं कि बच्चों के लिए लिखी जाने वाली किताबों में रंग-बिरंगे चित्रों की क्या आवश्यकता,क्या अनिवार्यता है।लेकिन ध्यान देने वाली बात ये है कि चित्र हों कैसे ? क्योंकि चित्र आकर्षक और बच्चों के परिवेश के अनुरूप होंगे तभी बच्चा उस किताब के प्रति आकर्षित होगा और पढ़ेगा भी।अन्यथा प्रकाशित होने वाली ज्यादातर किताबों की तरह ही नई किताबें भी सरकारी खरीद का हिस्सा बन कर आलमारियों की शोभा बढ़ाती रहेंगी।

     

ध्यान देने वाली बात ये है कि आज कुछ प्रकाशन संस्थानों को छोड़कर ज्यादातर प्रकाशकों द्वारा छापी जाने वाली बच्चों की किताबों में चित्र किताबों के अनुरूप होते ही नहीं।वो सिर्फ चित्र लगाने के लिए ही चित्र लगा रहे।वो भी गूगल से साभार लिए हुए।क्योंकि


बच्चों की किताबों के लिए चित्र बहुत मेहनत से बनते हैं और जाहिर सी बात है कि इसके लिए चित्रकार को पारिश्रमिक भी ज्यादा देना होगा।इंटरनेट के आने के बाद से प्रकाशकों ने सस्ते चित्रों का भी जुगाड़ कर ही लिया है।वो इस तरह कि जरुरत के मुताबिक़  इंटरनेट से चित्र उठा लो,उसमें थोड़ा टचिंग करवाकर गूगल से साभार की चिप्पी लगा कर छाप दो।नतीजा क्या हो रहा? कहानी में पात्र तो रहते हैं भारत के किसी गाँव के रामू,श्यामू, मनोहर,सीता,गुडिया,चम्पा और उनकी जगह चित्र लगे होते हैं,टामी,जोजफ,माइकल,टीना, जोजो,या कैटी के।


तो आप खुद देखिये उन चित्रों को देख कर भला हमारे भारत का बाल पाठक कैसे खुद को हजारों की संख्या में प्रकाशित होने वाले बाल साहित्य से जोड़ सकेगा?टामी,जोजफ का चित्र देख कर मनोहर और रामू को कैसे ये महसूस होगा कि अरे ये तो उनके जैसे ही किसी बच्चे की कहानी है।

      

इस सन्दर्भ में मुझे राष्ट्रीय पुस्तक न्यास के सम्पादक श्री पंकज चतुर्वेदी की बातें याद आ जाती हैं जिसका उल्लेख यहाँ जरूरी है।फेसबुक पर जब कोई बाल साहित्य लेखक बहुत प्रसन्नता से किसी प्राइवेट प्रकाशक को पैसे देकर छपवाई हुई अपनी किताब को शेयर करता है तो पंकज भाई तुरंत उसको कहते भी हैं कि भाई कहानी तो आपकी अच्छी है पर कम से कम चित्र तो भारतीय बच्चों,पात्रों के लगवा देते।


इस बात का उल्लेख यहाँ सिर्फ इसलिए क्योंकि जब हम भारतीय बच्चों के लिए प्रकाशित होने वाले बाल साहित्य की बात करते हैं तो बहुत जरूरी है उन किताबों में प्रकाशित होने वाले चित्रों में भारतीयता का होना।यहाँ भारतीयता के होने से मेरा आशय है कि—


1-किताबों के लिए चित्र गूगल से साभार न लिए जायं।


2-प्रकाशकगण चित्र किसी अच्छे चित्रकार से पैसे देकर बनवाएं।


3-चित्र हमारे गाँवों,शहरों के परिवेश,पर्यावरण,सामाजिक स्थितियों को ध्यान में रखकर ही इस्तेमाल हों।


4-जिससे बच्चा भी उस किताब से खुद को जोड़ सके।उसमें खुद को महसूस कर सके।

      

अंत में 2017 में साहित्य अकादमी से प्रकाशित प्रसिद्ध चित्रकार,कार्टूनिस्ट और लेखक श्री आबिद सुरती जी की एक किताब का उल्लेख करूंगा।किताब का नाम ही है “मेरा नाम है”। इस खूबसूरत रंगबिरंगे चित्रों से सजी किताब में कुल चार मजेदार कहानियाँ हैं-–चकमक चश्मे वाला, तैयबअली टाई वाला,फोफो फोटो वाला और रानी फूल-पत्ती वाला।

   

इन चारों खूबसूरत कहानियों को खुद आबिद जी ने इतने सुन्दर चित्रों से सजाया है कि ये किताब देखते ही कोई भी बच्चा इसे पढने को मचल उठेगा।इसके हर पृष्ठ पर दो पंक्तियाँ दी हैं “बहते चलो बच्चों बहते चलो” और “लहराते चलो बच्चों लहराते चलो”। इन्हें हम इस किताब की टैग लाइन भी कह सकते हैं जो किताब को आगे पढने के लिए प्रेरित करती हैं।किताब की ख़ास बात ये है कि इसका हर पृष्ठ अपने आप में मुकम्मल एक कहानी,एक कविता का आनंद देता है।और इसके चित्रों की तो बात ही निराली है।चित्रों से भरपूर इस किताब का वो बच्चा भी आनंद उठा सकता है जिसे अभी अक्षर ज्ञान भी नहीं है।आज भारतीय बच्चों के लिए ऎसी ही रंग-बिरंगी चित्रात्मक किताबों की ज्यादा जरूरत भी है और बच्चों को ऎसी किताबें पसंद भी आयेंगी।

                


०००००

डा0हेमन्त कुमार

Read more...

लेबल

. ‘देख लूं तो चलूं’ "आदिज्ञान" का जुलाई-सितम्बर “देश भीतर देश”--के बहाने नार्थ ईस्ट की पड़ताल “बखेड़ापुर” के बहाने “बालवाणी” का बाल नाटक विशेषांक। “मेरे आंगन में आओ” ११मर्च २०१९ ११मार्च 1mai 2011 2019 अंक 48 घण्टों का सफ़र----- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस अण्डमान का लड़का अनुरोध अनुवाद अभिनव पाण्डेय अभिभावक अम्मा अरुणpriya अर्पणा पाण्डेय। अशोक वाटिका प्रसंग अस्तित्व आज के संदर्भ में कल आतंक। आतंकवाद आत्मकथा आनन्द नगर” आने वाली किताब आबिद सुरती आभासी दुनिया आश्वासन इंतजार इण्टरनेट ईमान उत्तराधिकारी उनकी दुनिया उन्मेष उपन्यास उपन्यास। उम्मीद के रंग उलझन ऊँचाई ॠतु गुप्ता। एक टिपण्णी एक ठहरा दिन एक तमाशा ऐसा भी एक बच्चे की चिट्ठी सभी प्रत्याशियों के नाम एक भूख -- तीन प्रतिक्रियायें एक महत्वपूर्ण समीक्षा एक महान व्यक्तित्व। एक संवाद अपनी अम्मा से एल0ए0शेरमन एहसास ओ मां ओडिया कविता ओड़िया कविता औरत औरत की बोली कंचन पाठक। कटघरे के भीतर कटघरे के भीतर्। कठपुतलियाँ कथा साहित्य कथावाचन कर्मभूमि कला समीक्षा कविता कविता। कविताएँ कवितायेँ कहां खो गया बचपन कहां पर बिखरे सपने--।बाल श्रमिक कहानी कहानी कहना कहानी कहना भाग -५ कहानी सुनाना कहानी। काफिला नाट्य संस्थान काल चक्र काव्य काव्य संग्रह किताबें किताबों में चित्रांकन किशोर किशोर शिक्षक किश्प्र किस्सागोई कीमत कुछ अलग करने की चाहत कुछ लघु कविताएं कुपोषण कैंसर-दर-कैंसर कैमरे. कैसे कैसे बढ़ता बच्चा कौशल पाण्डेय कौशल पाण्डेय. कौशल पाण्डेय। क्षणिकाएं क्षणिकाएँ खतरा खेत आज उदास है खोजें और जानें गजल ग़ज़ल गर्मी गाँव गीत गीतांजलि गिरवाल गीतांजलि गिरवाल की कविताएं गीताश्री गुलमोहर गौरैया गौरैया दिवस घर में बनाएं माहौल कुछ पढ़ने और पढ़ाने का घोसले की ओर चिक्कामुनियप्पा चिडिया चिड़िया चित्रकार चुनाव चुनाव और बच्चे। चौपाल छिपकली छोटे बच्चे ---जिम्मेदारियां बड़ी बड़ी जज्बा जज्बा। जन्मदिन जन्मदिवस जयश्री राय। जयश्री रॉय। जागो लड़कियों जाडा जात। जाने क्यों ? जेठ की दुपहरी टिक्कू का फैसला टोपी ठहराव ठेंगे से डा० शिवभूषण त्रिपाठी डा0 हेमन्त कुमार डा०दिविक रमेश डा0दिविक रमेश। डा0रघुवंश डा०रूप चन्द्र शास्त्री डा0सुरेन्द्र विक्रम के बहाने डा0हेमन्त कुमार डा0हेमन्त कुमार। डा0हेमन्त कुमार्। डॉ.ममता धवन डोमनिक लापियर तकनीकी विकास और बच्चे। तपस्या तलाश एक द्रोण की तितलियां तीसरी ताली तुम आए तो थियेटर दरख्त दरवाजा दशरथ प्रकरण दस्तक दिशा ग्रोवर दुनिया का मेला दुनियादार दूरदर्शी देश दोहे द्वीप लहरी नई किताब नदी किनारे नया अंक नया तमाशा नयी कहानी नववर्ष नवोदित रचनाकार। नागफ़नियों के बीच नारी अधिकार नारी विमर्श निकट नियति निवेदिता मिश्र झा निषाद प्रकरण। नेता जी नेता जी के नाम एक बच्चे का पत्र(भाग-2) नेहा शेफाली नेहा शेफ़ाली। पढ़ना पतवार पत्रकारिता-प्रदीप प्रताप पत्रिका पत्रिका समीक्षा परम्परा परिवार पर्यावरण पहली बारिश में पहले कभी पहले खुद करें–फ़िर कहें बच्चों से पहाड़ पाठ्यक्रम में रंगमंच पार रूप के पिघला हुआ विद्रोह पिता पिता हो गये मां पिताजी. पितृ दिवस पुण्य तिथि पुण्यतिथि पुनर्पाठ पुरस्कार पुस्तक चर्चा पुस्तक समीक्षा पुस्तक समीक्षा। पुस्तकसमीक्षा पूनम श्रीवास्तव पेड़ पेड़ बनाम आदमी पेड़ों में आकृतियां पेण्टिंग प्यारा कुनबा प्यारी टिप्पणियां प्यारी लड़की प्यारे कुनबे की प्यारी कहानी प्रकृति प्रताप सहगल प्रतिनिधि बाल कविता -संचयन प्रथामिका शिक्षा प्रदीप सौरभ प्रदीप सौरभ। प्राथमिक शिक्षा प्राथमिक शिक्षा। प्रेम स्वरूप श्रीवास्तव प्रेम स्वरूप श्रीवास्तव। प्रेमस्वरूप श्रीवास्तव प्रेमस्वरूप श्रीवास्तव. प्रेमस्वरूप श्रीवास्तव। प्रेरक कहानी फ़ादर्स डे।बदलते चेहरे के समय आज का पिता। फिल्म फिल्म ‘दंगल’ के गीत : भाव और अनुभूति फ़ेसबुक बंधु कुशावर्ती बखेड़ापुर बचपन बचपन के दिन बच्चे बच्चे और कला बच्चे का नाम बच्चे का स्वास्थ्य। बच्चे पढ़ें-मम्मी पापा को भी पढ़ाएं बच्चे। बच्चों का विकास और बड़ों की जिम्मेदारियां बच्चों का आहार बच्चों का विकास बच्चों को गुदगुदाने वाले नाटक बदलाव बया बहनें बाघू के किस्से बाजू वाले प्लाट पर बादल बारिश बारिश का मतलब बारिश। बाल अधिकार बाल अपराधी बाल दिवस बाल नाटक बाल पत्रिका बाल मजदूरी बाल मन बाल रंगमंच बाल विकास बाल साहित्य बाल साहित्य प्रेमियों के लिये बेहतरीन पुस्तक बाल साहित्य समीक्षा। बाल साहित्यकार बालवाटिका बालवाणी बालश्रम बालिका दिवस बालिका दिवस-24 सितम्बर। बीसवीं सदी का जीता-जागता मेघदूत बूढ़ी नानी बेंगाली गर्ल्स डोण्ट बेटियां बैग में क्या है ब्लाइंड स्ट्रीट ब्लाग चर्चा भजन भजन-(7) भजन-(8) भजन(4) भजन(5) भजनः (2) भद्र पुरुष भयाक्रांत भारतीय रेल मंथन मजदूर दिवस्। मदर्स डे मनीषियों से संवाद--एक अनवरत सिलसिला कौशल पाण्डेय मनोविज्ञान महुअरिया की गंध मां माँ मां का दूध मां का दूध अमृत समान माझी माझी गीत मातृ दिवस मानस मानस रंजन महापात्र की कविताएँ मानस रंजन महापात्र की कवितायेँ मानसी। मानोशी मासूम पेंडुकी मासूम लड़की मुंशी जी मुद्दा मुन्नी मोबाइल मूल्यांकन मेरा नाम है मेराज आलम मेरी अम्मा। मेरी कविता मेरी रचनाएँ मेरे मन में मोइन और राक्षस मोनिका अग्रवाल मौत के चंगुल में मौत। मौसम यात्रा यादें झीनी झीनी रे युवा रंगबाजी करते राजीव जी रस्म मे दफन इंसानियत राजीव मिश्र राजेश्वर मधुकर राजेश्वर मधुकर। राधू मिश्र रामकली रामकिशोर रिपोर्ट रिमझिम पड़ी फ़ुहार रूचि लगन लघुकथा लघुकथा। लड़कियां लड़कियां। लड़की लालटेन चौका। लिट्रेसी हाउस लू लू की सनक लेख लेख। लेखसमय की आवश्यकता लोक चेतना और टूटते सपनों की कवितायें लोक संस्कृति लोकार्पण लौटना वनभोज वनवास या़त्रा प्रकरण वरदान वर्कशाप वर्ष २००९ वह दालमोट की चोरी और बेंत की पिटाई वह सांवली लड़की वाल्मीकि आश्रम प्रकरण विकास विचार विमर्श। विश्व पुतुल दिवस विश्व फोटोग्राफी दिवस विश्व फोटोग्राफी दिवस. विश्व रंगमंच दिवस व्यंग्य व्यक्तित्व व्यन्ग्य शक्ति बाण प्रकरण शब्दों की शरारत शाम शायद चाँद से मिली है शिक्षक शिक्षक दिवस शिक्षक। शिक्षा शिक्षालय शैलजा पाठक। शैलेन्द्र श्र प्रेमस्वरूप श्रीवास्तव स्मृति साहित्य प्रतियोगिता श्रीमती सरोजनी देवी संजा पर्व–मालवा संस्कृति का अनोखा त्योहार संदेश संध्या आर्या। संवाद जारी है संसद संस्मरण संस्मरण। सड़क दुर्घटनाएं सन्ध्या आर्य सन्नाटा सपने दर सपने सफ़लता का रहस्य सबरी प्रसंग सभ्यता समय समर कैम्प समाज समीक्षा। समीर लाल। सर्दियाँ सांता क्लाज़ साक्षरता निकेतन साधना। सामायिक सारी रात साहित्य अमृत सीता का त्याग.राजेश्वर मधुकर। सुनीता कोमल सुरक्षा सूनापन सूरज सी हैं तेज बेटियां सोन मछरिया गहरा पानी सोशल साइट्स स्तनपान स्त्री विमर्श। स्मरण स्मृति स्वतन्त्रता। हंस रे निर्मोही हक़ हादसा। हाशिये पर हिन्दी का बाल साहित्य हिंदी कविता हिंदी बाल साहित्य हिन्दी ब्लाग हिन्दी ब्लाग के स्तंभ हिम्मत हिरिया होलीनामा हौसला accidents. Bअच्चे का विकास। Breast Feeding. Child health Child Labour. Children children. Children's Day Children's Devolpment and art. Children's Growth children's health. children's magazines. Children's Rights Children's theatre children's world. Facebook. Fader's Day. Gender issue. Girl child.. Girls Kavita. lekh lekhh masoom Neha Shefali. perenting. Primary education. Pustak samikshha. Rina's Photo World.रीना पीटर.रीना पीटर की फ़ोटो की दुनिया.तीसरी आंख। Teenagers Thietor Education. World Photography day Youth

हमारीवाणी

www.hamarivani.com

ब्लागवार्ता


CG Blog

ब्लागोदय


CG Blog

ब्लॉग आर्काइव

कुल पेज दृश्य

  © क्रिएटिव कोना Template "On The Road" by Ourblogtemplates.com 2009 and modified by प्राइमरी का मास्टर

Back to TOP