यह ब्लॉग खोजें

पुस्तक समीक्षा-धरती से आसमान तक धमाल मचाने के लिए--बच्चों को जरुर पढ़ायें ये किताब

रविवार, 17 मई 2020


पुस्तक समीक्षा
समीक्षक-डा0हेमन्त कुमार

धरती से आसमान तक धमाल मचाने के लिए--बच्चों को जरुर पढ़ायें ये किताब
                                                                         

                      पुस्तक का नाम: मेरा नाम है
(चार पुस्तकों की श्रृंखला)
लेखक—चित्रकार:आबिद सुरती
प्रकाशक:साहित्य अकादमी
रवीन्द्र भवन,35 फिरोजशाह मार्ग
नई दिल्ली-110001

                             अक्सर अभिभावक,प्राथमिक स्कूल के शिक्षक या बड़े साहित्यकार भी ये कहते सुने जाते हैं कि हिंदी में बच्चों के लिए अच्छा साहित्य नहीं लिखा जा रहा।या बाजार में बच्चों के पढने के लिए अच्छी किताबें हिंदी में उपलब्ध नहीं हैं।जबकि वास्तविकता यह नहीं है।आज की तारीख में बच्चों के लिए बहुत कुछ अच्छा लिखा जा रहा और प्रकाशित भी हो रहा है।हाँ ये जरूर है कि सर्कुलेशन या प्रचार प्रसार की कमी से भी बच्चों तक बहुत सारी अच्छी किताबें नहीं पहुँच पाती।
     बहरहाल मेरा मकसद यहाँ बाल साहित्य या उसके प्रचार प्रसार की समस्या गिनाना नहीं बल्कि बच्चों की एक बेहद खूबसूरत और खासकर छोटे बच्चों के लिए जरूर पठनीय पुस्तक के बारे में बताना है।इस पुस्तक का नाम ही “मेरा नाम है”।यानि कि पुस्तक के शीर्षक से ही लेखक ने बच्चों को जोड़ने की कोशिश की है।वो इस तरह कि किताब के अनुक्रम के बाद पहले पेज पर ही बच्चे के नाम लिखने की जगह दी गयी है।यानि उसी वक्त से बच्चा किताब से सीधे सीधे एक स्वामित्व वाले भाव से जुड़ जाएगा।और जब किताब उसकी होगी तो जाहिर सी बात है कि इसे वो पढ़ेगा भी। 
      इस किताब का शीर्षक पढ़ कर ही बच्चों के मन में इसे पढने कि उत्सुकता बढ़ जायेगी।इस खूबसूरत किताब के लेखक हैं बहुत ही वरिष्ठ पर मन से बच्चे—प्रसिद्ध साहित्यकार आबिद सुरती।आबिद जी लेखक से पहले एक मशहूर चित्रकार और कार्टूनिस्ट भी हैं।उन्होंने ही इस पूरी किताब को अपने द्वारा बनाये गए खूबसूरत चित्रों से सजाया भी है।किताब हाथ में आने के बाद यह निर्णय करना थोड़ा कठिन है कि पहले इसके चित्र बनाए गए हैं या कि किताब लिखी जाने के बाद चित्र बने हैं।किताब में कुल चार कहानियाँ हैं—1-चकमक चश्मे वाला 2-तैयबअली टाई वाला 3-फोफो फोटो वाला 4-रानी फूल पत्ती वाला 
           इन चारों खूबसूरत कहानियों को खुद आबिद जी ने इतने सुन्दर चित्रों से सजाया है कि ये किताब देखते ही कोई भी बच्चा इसे पढने को मचल उठेगा।इसके हर पृष्ठ पर दो पंक्तियाँ दी हैं “बहते चलो बच्चों बहते चलो” और“लहराते चलो बच्चों लहराते चलो”। इन्हें हम इस किताब की टैग लाइन भी कह सकते हैं जो बच्चे या पाठक को किताब को आगे पढने के लिए प्रेरित करती हैं।किताब की ख़ास बात ये है कि इसका हर पृष्ठ अपने आप में मुकम्मल है और एक कहानी,एक कविता का आनंद देता है।हर कहानी की एक शुरुआत है तो एक अंत भी है।
 किताब की सबसे बड़ी विशेषता जो बच्चों को निश्चित ही आकर्षित करेगी और बच्चों की जुबान पर भी चढ़ेगी वो है पूरी किताब का लिरिकल होना।यानि किताब का हर पृष्ठ बच्चों को एक गीत का भी आनंद देगा।अब आप पहली कहानी की शुरुआत ही देखियेयह कहानी मेरे सपनों की है/जिसे मैं इस साल देखूंगा/इसकी शुरुआत एक चूहे से होती/देखो वह कैसे फुदक रहा है इधर से उधर/और चिल्ला रहा उछल-उछल कर....इसी तरह पेज दस पर देखिये---सूरज मुस्कुरा रहा है/किरणें हुयी हैं मंद/कैंची ने किया है/मुंह मैडम का बंद।
    इसी तरह पेज 34-35 को हम देखते हैं तो वहां भी बच्चों के लिए मजेदार चित्रों की दुनिया सजी है।एक तरफ एक उड़ते सांप की पीठ  पर बैठा तोता यानि मिट्ठू और उस उड़ते सांप को एक हाथ से पकड़े लटका हुआ बच्चा नन्नू जिसके दूसरे हाथ में फलियों से भरा बर्तन।---सांप के सर पर रखा हीरा(शायद नागमणि)--दूसरी ओर हवा में उड़ता जोकर और उसे पकड़ कर लटका चंदू।साथ में इनका गीतमय शब्दों में वर्णन।---बहते हैं मियाँ मिट्ठू संग सबके/हीरे पर है उसकी ललचायी नजर/फलियाँ कैसे खाए नन्हा-मुन्ना नन्नू /इसी दुविधा में झूल रहा मगर---अब अगर ध्यान से पढ़ा जाय तो ये ऎसी पंक्तियाँ लगती हैं जिनका आपस में बहुत ज्यादा मेल न होते हुए भी आपस में ये पंक्तियाँ एक दूसरे की पूरक भी हैं।क्योंकि बच्चा इन्हें पढने के साथ पंक्तियों को पेज पर बनी तस्वीरों से भी रिलेट करता चलेगा।इस तरह उसे एक तरह के मानसिक अभ्यास का भी मौक़ा लेखक ने दिया है।    
   पूरे किताब की चारों ही कहानियां इसी प्रकार की गीतात्मक शैली में आगे बढती हैं और इन गीतों में भी शब्द बहुत सरल इस्तेमाल किये गए हैं जो आसानी से बच्चों की समझ में भी आये और उन्हें याद भी हो जाए।आबिद जी की इस किताब को पढ़ते हुए और उसकी गीतात्मक शैली का आनंद उठाते हुए मुझे बच्चों की फिल्म “जग्गा जासूस” की याद आ गयी जिसमें पूरी फिल्म मे रणबीर कपूर और अन्य कलाकार अपने सारे डायलाग गा कर बोलते हैं।      
    चित्रों से भरपूर इस किताब की एक और बड़ी विशेषता का जिक्र यहाँ मुझे जरूरी लगता है–वो यह कि  इस किताब का वो बच्चा भी आनंद उठा सकता है जिसे अभी अक्षर ज्ञान भी नहीं है।यानि जिसने अभी पढ़ना लिखना नहीं सीखा है या जो अभी स्कूल नहीं जा सका।ऐसा बच्चा भी इस किताब के हर पृष्ठ पर बने रंग-बिरंगे और बेहद खूबसूरत चित्रों को देख कर आनंद उठा सकता है और इतना ही नहीं उसके अन्दर पुस्तकों के प्रति आकर्षण भी बढेगा साथ ही भविष्य में किताबों से नाता जोड़ने की प्रवृत्ति  भी उसमें जागेगी।
     जैसा की सर्व विदित है आज भी बच्चों की पहली पसंद फैंटेसी और परी लोक की कहानियां हैं।क्योंकि बच्चा दुनिया के यथार्थ को महसूस करने से पहले तक अपनी कल्पनाओं की दुनिया में विचरना चाहता है।उसे हर पल कुछ अलग,कुछ नया दिखना चाहिए।उसका ध्यान बहुत ज्यादा देर तक किसी एक घटना या पात्र पर नहीं टिका रह सकता।इस दृष्टि से भी ये किताब बाल पाठकों के मनोनुकूल है।
            इस किताब की हर कहानी एक सपने के साथ शुरू होती है।और पूरी कहानी बच्चों को सपनों की दुनिया या कहें फैंटेसी में विचरने,कल्पना लोक की सैर करके आनंदित होने का पूरा अवसर देती है।आबिद जी की ये सबसे बड़ी विशेषता कही जायेगी की उन्होंने बच्चों के कल्पना लोक को इस किताब की माध्यम से बखूबी जिया है।बच्चों की कल्पनाओं के पंख उसे जहां जहां तक उड़ान भरवा सकते हैं—चाँद तारों पर---आसमान में—पहाड़ों के बीच –समुद्र में हर जगह आबिद जी ने बाल पाठकों को उड़ान भरने का पूरा अवसर दिया है।चाहे वो शब्दों के माध्यम से हो या हर पेज पर बने रंग-बिरंगे खूबसूरत चित्रों के माध्यम से।
  यदि इस पुस्तक को मुकम्मल रूप में एनीमेशन फिल्म के रूप में फिल्माया जाय और सारे गीतों संवादों को संगीत के साथ लयबद्ध ढंग से प्रस्तुत किया जाय तो यह निश्चित रूप से छोटी उम्र के बच्चों के लिए एक शानदार एनीमेशन फिल्म बन सकती है।
  समग्र रूप से यह निश्चित तौर पर कहा जा सकता है कि आज भारतीय बच्चों के लिए ऎसी ही रंग-बिरंगी चित्रात्मक किताबों की ज्यादा जरूरत भी है और बच्चों को ऎसी किताबें पसंद भी आयेंगी।
                ०००००
समीक्षक-डा0हेमन्त कुमार

Read more...

लेबल

. ‘देख लूं तो चलूं’ "आदिज्ञान" का जुलाई-सितम्बर “देश भीतर देश”--के बहाने नार्थ ईस्ट की पड़ताल “बखेड़ापुर” के बहाने “बालवाणी” का बाल नाटक विशेषांक। “मेरे आंगन में आओ” ११मर्च २०१९ ११मार्च 1mai 2011 2019 अंक 48 घण्टों का सफ़र----- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस अण्डमान का लड़का अनुरोध अनुवाद अभिनव पाण्डेय अभिभावक अम्मा अरुणpriya अर्पणा पाण्डेय। अशोक वाटिका प्रसंग अस्तित्व आज के संदर्भ में कल आतंक। आतंकवाद आत्मकथा आनन्द नगर” आने वाली किताब आबिद सुरती आभासी दुनिया आश्वासन इंतजार इण्टरनेट ईमान उत्तराधिकारी उनकी दुनिया उन्मेष उपन्यास उपन्यास। उम्मीद के रंग उलझन ऊँचाई ॠतु गुप्ता। एक टिपण्णी एक ठहरा दिन एक तमाशा ऐसा भी एक बच्चे की चिट्ठी सभी प्रत्याशियों के नाम एक भूख -- तीन प्रतिक्रियायें एक महत्वपूर्ण समीक्षा एक महान व्यक्तित्व। एक संवाद अपनी अम्मा से एल0ए0शेरमन एहसास ओ मां ओडिया कविता ओड़िया कविता औरत औरत की बोली कंचन पाठक। कटघरे के भीतर कटघरे के भीतर्। कठपुतलियाँ कथा साहित्य कथावाचन कर्मभूमि कला समीक्षा कविता कविता। कविताएँ कवितायेँ कहां खो गया बचपन कहां पर बिखरे सपने--।बाल श्रमिक कहानी कहानी कहना कहानी कहना भाग -५ कहानी सुनाना कहानी। काफिला नाट्य संस्थान काल चक्र काव्य काव्य संग्रह किताबें किताबों में चित्रांकन किशोर किशोर शिक्षक किश्प्र किस्सागोई कीमत कुछ अलग करने की चाहत कुछ लघु कविताएं कुपोषण कैंसर-दर-कैंसर कैमरे. कैसे कैसे बढ़ता बच्चा कौशल पाण्डेय कौशल पाण्डेय. कौशल पाण्डेय। क्षणिकाएं क्षणिकाएँ खतरा खेत आज उदास है खोजें और जानें गजल ग़ज़ल गर्मी गाँव गीत गीतांजलि गिरवाल गीतांजलि गिरवाल की कविताएं गीताश्री गुलमोहर गौरैया गौरैया दिवस घर में बनाएं माहौल कुछ पढ़ने और पढ़ाने का घोसले की ओर चिक्कामुनियप्पा चिडिया चिड़िया चित्रकार चुनाव चुनाव और बच्चे। चौपाल छिपकली छोटे बच्चे ---जिम्मेदारियां बड़ी बड़ी जज्बा जज्बा। जन्मदिन जन्मदिवस जयश्री राय। जयश्री रॉय। जागो लड़कियों जाडा जात। जाने क्यों ? जेठ की दुपहरी टिक्कू का फैसला टोपी ठहराव ठेंगे से डा० शिवभूषण त्रिपाठी डा0 हेमन्त कुमार डा०दिविक रमेश डा0दिविक रमेश। डा0रघुवंश डा०रूप चन्द्र शास्त्री डा0सुरेन्द्र विक्रम के बहाने डा0हेमन्त कुमार डा0हेमन्त कुमार। डा0हेमन्त कुमार्। डॉ.ममता धवन डोमनिक लापियर तकनीकी विकास और बच्चे। तपस्या तलाश एक द्रोण की तितलियां तीसरी ताली तुम आए तो थियेटर दरख्त दरवाजा दशरथ प्रकरण दस्तक दिशा ग्रोवर दुनिया का मेला दुनियादार दूरदर्शी देश दोहे द्वीप लहरी नई किताब नदी किनारे नया अंक नया तमाशा नयी कहानी नववर्ष नवोदित रचनाकार। नागफ़नियों के बीच नारी अधिकार नारी विमर्श निकट नियति निवेदिता मिश्र झा निषाद प्रकरण। नेता जी नेता जी के नाम एक बच्चे का पत्र(भाग-2) नेहा शेफाली नेहा शेफ़ाली। पढ़ना पतवार पत्रकारिता-प्रदीप प्रताप पत्रिका पत्रिका समीक्षा परम्परा परिवार पर्यावरण पहली बारिश में पहले कभी पहले खुद करें–फ़िर कहें बच्चों से पहाड़ पाठ्यक्रम में रंगमंच पार रूप के पिघला हुआ विद्रोह पिता पिता हो गये मां पिताजी. पितृ दिवस पुण्य तिथि पुण्यतिथि पुनर्पाठ पुरस्कार पुस्तक चर्चा पुस्तक समीक्षा पुस्तक समीक्षा। पुस्तकसमीक्षा पूनम श्रीवास्तव पेड़ पेड़ बनाम आदमी पेड़ों में आकृतियां पेण्टिंग प्यारा कुनबा प्यारी टिप्पणियां प्यारी लड़की प्यारे कुनबे की प्यारी कहानी प्रकृति प्रताप सहगल प्रतिनिधि बाल कविता -संचयन प्रथामिका शिक्षा प्रदीप सौरभ प्रदीप सौरभ। प्राथमिक शिक्षा प्राथमिक शिक्षा। प्रेम स्वरूप श्रीवास्तव प्रेम स्वरूप श्रीवास्तव। प्रेमस्वरूप श्रीवास्तव प्रेमस्वरूप श्रीवास्तव. प्रेमस्वरूप श्रीवास्तव। प्रेरक कहानी फ़ादर्स डे।बदलते चेहरे के समय आज का पिता। फिल्म फिल्म ‘दंगल’ के गीत : भाव और अनुभूति फ़ेसबुक बंधु कुशावर्ती बखेड़ापुर बचपन बचपन के दिन बच्चे बच्चे और कला बच्चे का नाम बच्चे का स्वास्थ्य। बच्चे पढ़ें-मम्मी पापा को भी पढ़ाएं बच्चे। बच्चों का विकास और बड़ों की जिम्मेदारियां बच्चों का आहार बच्चों का विकास बच्चों को गुदगुदाने वाले नाटक बदलाव बया बहनें बाघू के किस्से बाजू वाले प्लाट पर बादल बारिश बारिश का मतलब बारिश। बाल अधिकार बाल अपराधी बाल दिवस बाल नाटक बाल पत्रिका बाल मजदूरी बाल मन बाल रंगमंच बाल विकास बाल साहित्य बाल साहित्य प्रेमियों के लिये बेहतरीन पुस्तक बाल साहित्य समीक्षा। बाल साहित्यकार बालवाटिका बालवाणी बालश्रम बालिका दिवस बालिका दिवस-24 सितम्बर। बीसवीं सदी का जीता-जागता मेघदूत बूढ़ी नानी बेंगाली गर्ल्स डोण्ट बेटियां बैग में क्या है ब्लाइंड स्ट्रीट ब्लाग चर्चा भजन भजन-(7) भजन-(8) भजन(4) भजन(5) भजनः (2) भद्र पुरुष भयाक्रांत भारतीय रेल मंथन मजदूर दिवस्। मदर्स डे मनीषियों से संवाद--एक अनवरत सिलसिला कौशल पाण्डेय मनोविज्ञान महुअरिया की गंध मां माँ मां का दूध मां का दूध अमृत समान माझी माझी गीत मातृ दिवस मानस मानस रंजन महापात्र की कविताएँ मानस रंजन महापात्र की कवितायेँ मानसी। मानोशी मासूम पेंडुकी मासूम लड़की मुंशी जी मुद्दा मुन्नी मोबाइल मूल्यांकन मेरा नाम है मेराज आलम मेरी अम्मा। मेरी कविता मेरी रचनाएँ मेरे मन में मोइन और राक्षस मोनिका अग्रवाल मौत के चंगुल में मौत। मौसम यात्रा यादें झीनी झीनी रे युवा रंगबाजी करते राजीव जी रस्म मे दफन इंसानियत राजीव मिश्र राजेश्वर मधुकर राजेश्वर मधुकर। राधू मिश्र रामकली रामकिशोर रिपोर्ट रिमझिम पड़ी फ़ुहार रूचि लगन लघुकथा लघुकथा। लड़कियां लड़कियां। लड़की लालटेन चौका। लिट्रेसी हाउस लू लू की सनक लेख लेख। लेखसमय की आवश्यकता लोक चेतना और टूटते सपनों की कवितायें लोक संस्कृति लोकार्पण लौटना वनभोज वनवास या़त्रा प्रकरण वरदान वर्कशाप वर्ष २००९ वह दालमोट की चोरी और बेंत की पिटाई वह सांवली लड़की वाल्मीकि आश्रम प्रकरण विकास विचार विमर्श। विश्व पुतुल दिवस विश्व फोटोग्राफी दिवस विश्व फोटोग्राफी दिवस. विश्व रंगमंच दिवस व्यंग्य व्यक्तित्व व्यन्ग्य शक्ति बाण प्रकरण शब्दों की शरारत शाम शायद चाँद से मिली है शिक्षक शिक्षक दिवस शिक्षक। शिक्षा शिक्षालय शैलजा पाठक। शैलेन्द्र श्र प्रेमस्वरूप श्रीवास्तव स्मृति साहित्य प्रतियोगिता श्रीमती सरोजनी देवी संजा पर्व–मालवा संस्कृति का अनोखा त्योहार संदेश संध्या आर्या। संवाद जारी है संसद संस्मरण संस्मरण। सड़क दुर्घटनाएं सन्ध्या आर्य सन्नाटा सपने दर सपने सफ़लता का रहस्य सबरी प्रसंग सभ्यता समय समर कैम्प समाज समीक्षा। समीर लाल। सर्दियाँ सांता क्लाज़ साक्षरता निकेतन साधना। सामायिक सारी रात साहित्य अमृत सीता का त्याग.राजेश्वर मधुकर। सुनीता कोमल सुरक्षा सूनापन सूरज सी हैं तेज बेटियां सोन मछरिया गहरा पानी सोशल साइट्स स्तनपान स्त्री विमर्श। स्मरण स्मृति स्वतन्त्रता। हंस रे निर्मोही हक़ हादसा। हाशिये पर हिन्दी का बाल साहित्य हिंदी कविता हिंदी बाल साहित्य हिन्दी ब्लाग हिन्दी ब्लाग के स्तंभ हिम्मत हिरिया होलीनामा हौसला accidents. Bअच्चे का विकास। Breast Feeding. Child health Child Labour. Children children. Children's Day Children's Devolpment and art. Children's Growth children's health. children's magazines. Children's Rights Children's theatre children's world. Facebook. Fader's Day. Gender issue. Girl child.. Girls Kavita. lekh lekhh masoom Neha Shefali. perenting. Primary education. Pustak samikshha. Rina's Photo World.रीना पीटर.रीना पीटर की फ़ोटो की दुनिया.तीसरी आंख। Teenagers Thietor Education. World Photography day Youth

हमारीवाणी

www.hamarivani.com

ब्लागवार्ता


CG Blog

ब्लागोदय


CG Blog

ब्लॉग आर्काइव

कुल पेज दृश्य

  © क्रिएटिव कोना Template "On The Road" by Ourblogtemplates.com 2009 and modified by प्राइमरी का मास्टर

Back to TOP