यह ब्लॉग खोजें

पुस्तक समीक्षा--पत्रकारिता-प्रदीप प्रताप :एक स्मरणीय अनुष्ठान

सोमवार, 20 जुलाई 2015

पुस्तक-समीक्षा
पत्रकारिता-प्रदीप प्रताप(मूल्यांकन)
प्रधान संपादक-विष्णु त्रिपाठी
प्रकाशक — कलम
शिवाला रोड,कानपु208001
मूल्य -345 रूपये

     हिंदी पत्रकारिता-विशेषकर हिंदी समाचार पत्रों का जो व्यापक एवं बहुआयामी स्वरुप आज दिखाई पड़ रहा है,उसकी सशक्त बुनियाद में यदि सबसे महत्वपूर्ण एक इकाई का नाम लेना हो तो नि:संदेह वह नाम है स्व०गणेश शकर विद्यार्थी द्वारा स्थापित और सम्पादित समाचार पत्र प्रताप।दूसरे शब्दों में इसे हिंदी पत्रकारिता   का वह शिलालेख भी कह सकते हैं,जो आज भी हिंदी समाचार पत्रों के लिए एक मानक,आदर्श और चुनौती बना हुआ है।
                     प्रताप का प्रकाशन स्व०गणेश शंकर विद्यार्थी द्वारा 9 नवंबर,1913 में एक साप्ताहिक पत्र के रूप में शुरू किया गया था,जोकि 1931 तक अनवरत जारी रहा।उनकी मृत्यु के बाद भी वह रुकते-चलते 1965 तक प्रकाशित होता रहा।
       
उन दिनों प्रताप की लोकप्रियता और अनिवार्यता से आज की पीढ़ी भले ही अनजान हो पर वह समय मूल्यों  की पत्रकारिता का था,समझौतों का नहीं।अँग्रेजों के साथ-साथ देशी जमींदारों के विरोध का सामना भी उसे करना पड़ा।सच्चे अर्थों में वह जनता का समाचार पत्र था।वह आम जनता की भाषा में आम जन की समस्याओं को बराबर उठाता रहा।वस्तुत: यही उसकी ताकत थी।फरारी के दिनों में शहीद भगतसिंह ने भी नाम बदलकर प्रताप के संपादकीय विभाग में काम किया था।कई क्रांतिकारी प्रताप के कार्यालय में शरण पाते थे।
                   
कानपुर शहर को इस बात का गर्व होना चाहिए कि हिंदी पत्रकारिता की यह अनोखी मशाल इस शहर में जली। रोशनी की इस गर्माहट को संरक्षित कर अगली पीढ़ी तक पहुंचाने के निमित्त कानपुर निवासी वरिष्ठ पत्रकार विष्णुत्रिपाठी के संयोजन में गठित "प्रताप शताब्दी समारोह समिति"के तत्वावधान में नवंबर, 2012 से नवंबर,2013 तक प्रताप समाचार पत्र के शताब्दी समारोह का आयोजन किया गया।वर्ष पर्यन्त गोष्ठियां हुई,सेमीनार हुए,प्रताप से जुड़े रहे जीवित व्यक्तियों को सम्मानित किया गया और शताब्दी समारोह के समापन के बाद वर्ष 2014 में "पत्रकारिता-प्रदीप प्रताप"शीर्षक से एक ऐसे दस्तावेजी ग्रन्थ को प्रकाशित किया गया,जिसे हिंदी पत्रकारिता के लिए अविस्मरणीय कहा जा सकता है।
         "
पत्रकारिता-प्रदीप प्रताप"(प्रधान संपादक-विष्णु त्रिपाठी)के माध्यम से हिंदी पत्रकारिता के उस युग को याद किया गया है,जब अखवार का प्रकाशन व्यवसाय न होकर सेवा थी।ठीक  कबीर के उस आह्वाहन की तरह--"जो घर फूंके आपना  चलै हमारे साथ।"इस पुस्तक की सामग्री कई भागों में है।पहले भाग में "प्रतापी प्रताप"शीर्षक से उसका विस्तृत परिचय दिया गया हैप्रताप में प्रकाशित एक दर्जन चुने हुए संपादकीय(जिन्हे उन दिनों अग्रलेख कहा जाता था।)भी दिए गए हैं,जिनसे उन दिनों की राजनीति की दशा और दिशा की जानकारी मिलती है।अगले दो भागों में गिरिराज किशोर,विजयदत्तश्रीधर,कैलानाथ त्रिपाठी,डा0 जीवन शुक्ल,विष्णु त्रिपाठी,डा०शिवकुमार दीक्षित और प्रियम्वद जैसे वरिष्ठ लेखकों के सा-साथ कई वरिष्ठ पत्रकारों और संपादकों ने भी अपने-अपने आलेखों द्वारा प्रताप का मूल्यांकन किया है।ये सभी आलेख गहन शोध पर आधारित हैं।
       इस पुस्तक के माध्यम से एक बात और सामने आई कि विद्यार्थी जी ने"हाथी की फांसी"शीर्षक से एक कहानी भी लिखी थी।इस कहानी पर आयोजित चर्चा में सम्मिलित वरिष्ठ कथाकारों--गिरिराजकिशोर,राजेंद्र राव,चन्द्रप्रकाश पाण्डेय, प्रियम्वद,कृष्णबिहारी आदि के विचारों को लिपिबद्ध करके इस पुस्तक में प्रकाशित किया गया है।
       यह पुस्तक इसलिए भी और महत्वपूर्ण हो जाती है कि इसमें शताब्दी समारोह के दौरान आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों के विवरणों, अखबारी कतरनों और छायाचित्रों को बहुत ही कलात्मक ढंग से स्थान दिया गया है।यह दस्तावेजी प्रकाशन हिंदी पत्रकारिता के छात्रों,शोधकर्ताओं और पत्रकारों के साथ-साथ कानपुर की पत्रकारिता के गौरवशाली अतीत को जानने के इच्छुक सामान्य पाठकों को भी आकर्षित करेगा,ऐसा मेरा विश्वास है।इस पुस्तक के समर्पण आलेख को पढ़ना अपने आप में किसी खूबसूरत कविता को पढ़ने से कम सुखद नहीं है।
     
इस महत्वपूर्ण प्रकाशन के लिए विष्णु त्रिपाठी और उनके संपादकीय सहयोगी-श्याम सुन्दर निगम,डा०सुधांशु त्रिपाठी,चक्रधर शुक्ल तथा भारतेंदु पुरी निश्चित ही बधाई के पात्र हैं।
                          0000






समीक्षक-कौशल पाण्डेय

Read more...

लेबल

. ‘देख लूं तो चलूं’ "आदिज्ञान" का जुलाई-सितम्बर “देश भीतर देश”--के बहाने नार्थ ईस्ट की पड़ताल “बखेड़ापुर” के बहाने “बालवाणी” का बाल नाटक विशेषांक। “मेरे आंगन में आओ” ११मर्च २०१९ ११मार्च 1mai 2011 2019 अंक 48 घण्टों का सफ़र----- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस अण्डमान का लड़का अनुरोध अनुवाद अभिनव पाण्डेय अभिभावक अम्मा अरुणpriya अर्पणा पाण्डेय। अशोक वाटिका प्रसंग अस्तित्व आज के संदर्भ में कल आतंक। आतंकवाद आत्मकथा आनन्द नगर” आने वाली किताब आबिद सुरती आभासी दुनिया आश्वासन इंतजार इण्टरनेट ईमान उत्तराधिकारी उनकी दुनिया उन्मेष उपन्यास उपन्यास। उम्मीद के रंग उलझन ऊँचाई ॠतु गुप्ता। एक टिपण्णी एक ठहरा दिन एक तमाशा ऐसा भी एक बच्चे की चिट्ठी सभी प्रत्याशियों के नाम एक भूख -- तीन प्रतिक्रियायें एक महत्वपूर्ण समीक्षा एक महान व्यक्तित्व। एक संवाद अपनी अम्मा से एल0ए0शेरमन एहसास ओ मां ओडिया कविता ओड़िया कविता औरत औरत की बोली कंचन पाठक। कटघरे के भीतर कटघरे के भीतर्। कठपुतलियाँ कथा साहित्य कथावाचन कर्मभूमि कला समीक्षा कविता कविता। कविताएँ कवितायेँ कहां खो गया बचपन कहां पर बिखरे सपने--।बाल श्रमिक कहानी कहानी कहना कहानी कहना भाग -५ कहानी सुनाना कहानी। काफिला नाट्य संस्थान काल चक्र काव्य काव्य संग्रह किताबें किताबों में चित्रांकन किशोर किशोर शिक्षक किश्प्र किस्सागोई कीमत कुछ अलग करने की चाहत कुछ लघु कविताएं कुपोषण कैंसर-दर-कैंसर कैमरे. कैसे कैसे बढ़ता बच्चा कौशल पाण्डेय कौशल पाण्डेय. कौशल पाण्डेय। क्षणिकाएं क्षणिकाएँ खतरा खेत आज उदास है खोजें और जानें गजल ग़ज़ल गर्मी गाँव गीत गीतांजलि गिरवाल गीतांजलि गिरवाल की कविताएं गीताश्री गुलमोहर गौरैया गौरैया दिवस घर में बनाएं माहौल कुछ पढ़ने और पढ़ाने का घोसले की ओर चिक्कामुनियप्पा चिडिया चिड़िया चित्रकार चुनाव चुनाव और बच्चे। चौपाल छिपकली छोटे बच्चे ---जिम्मेदारियां बड़ी बड़ी जज्बा जज्बा। जन्मदिन जन्मदिवस जयश्री राय। जयश्री रॉय। जागो लड़कियों जाडा जात। जाने क्यों ? जेठ की दुपहरी टिक्कू का फैसला टोपी ठहराव ठेंगे से डा० शिवभूषण त्रिपाठी डा0 हेमन्त कुमार डा०दिविक रमेश डा0दिविक रमेश। डा0रघुवंश डा०रूप चन्द्र शास्त्री डा0सुरेन्द्र विक्रम के बहाने डा0हेमन्त कुमार डा0हेमन्त कुमार। डा0हेमन्त कुमार्। डॉ.ममता धवन डोमनिक लापियर तकनीकी विकास और बच्चे। तपस्या तलाश एक द्रोण की तितलियां तीसरी ताली तुम आए तो थियेटर दरख्त दरवाजा दशरथ प्रकरण दस्तक दिशा ग्रोवर दुनिया का मेला दुनियादार दूरदर्शी देश दोहे द्वीप लहरी नई किताब नदी किनारे नया अंक नया तमाशा नयी कहानी नववर्ष नवोदित रचनाकार। नागफ़नियों के बीच नारी अधिकार नारी विमर्श निकट नियति निवेदिता मिश्र झा निषाद प्रकरण। नेता जी नेता जी के नाम एक बच्चे का पत्र(भाग-2) नेहा शेफाली नेहा शेफ़ाली। पढ़ना पतवार पत्रकारिता-प्रदीप प्रताप पत्रिका पत्रिका समीक्षा परम्परा परिवार पर्यावरण पहली बारिश में पहले कभी पहले खुद करें–फ़िर कहें बच्चों से पहाड़ पाठ्यक्रम में रंगमंच पार रूप के पिघला हुआ विद्रोह पिता पिता हो गये मां पिताजी. पितृ दिवस पुण्य तिथि पुण्यतिथि पुनर्पाठ पुरस्कार पुस्तक चर्चा पुस्तक समीक्षा पुस्तक समीक्षा। पुस्तकसमीक्षा पूनम श्रीवास्तव पेड़ पेड़ बनाम आदमी पेड़ों में आकृतियां पेण्टिंग प्यारा कुनबा प्यारी टिप्पणियां प्यारी लड़की प्यारे कुनबे की प्यारी कहानी प्रकृति प्रताप सहगल प्रतिनिधि बाल कविता -संचयन प्रथामिका शिक्षा प्रदीप सौरभ प्रदीप सौरभ। प्राथमिक शिक्षा प्राथमिक शिक्षा। प्रेम स्वरूप श्रीवास्तव प्रेम स्वरूप श्रीवास्तव। प्रेमस्वरूप श्रीवास्तव प्रेमस्वरूप श्रीवास्तव. प्रेमस्वरूप श्रीवास्तव। प्रेरक कहानी फ़ादर्स डे।बदलते चेहरे के समय आज का पिता। फिल्म फिल्म ‘दंगल’ के गीत : भाव और अनुभूति फ़ेसबुक बंधु कुशावर्ती बखेड़ापुर बचपन बचपन के दिन बच्चे बच्चे और कला बच्चे का नाम बच्चे का स्वास्थ्य। बच्चे पढ़ें-मम्मी पापा को भी पढ़ाएं बच्चे। बच्चों का विकास और बड़ों की जिम्मेदारियां बच्चों का आहार बच्चों का विकास बच्चों को गुदगुदाने वाले नाटक बदलाव बया बहनें बाघू के किस्से बाजू वाले प्लाट पर बादल बारिश बारिश का मतलब बारिश। बाल अधिकार बाल अपराधी बाल दिवस बाल नाटक बाल पत्रिका बाल मजदूरी बाल मन बाल रंगमंच बाल विकास बाल साहित्य बाल साहित्य प्रेमियों के लिये बेहतरीन पुस्तक बाल साहित्य समीक्षा। बाल साहित्यकार बालवाटिका बालवाणी बालश्रम बालिका दिवस बालिका दिवस-24 सितम्बर। बीसवीं सदी का जीता-जागता मेघदूत बूढ़ी नानी बेंगाली गर्ल्स डोण्ट बेटियां बैग में क्या है ब्लाइंड स्ट्रीट ब्लाग चर्चा भजन भजन-(7) भजन-(8) भजन(4) भजन(5) भजनः (2) भद्र पुरुष भयाक्रांत भारतीय रेल मंथन मजदूर दिवस्। मदर्स डे मनीषियों से संवाद--एक अनवरत सिलसिला कौशल पाण्डेय मनोविज्ञान महुअरिया की गंध मां माँ मां का दूध मां का दूध अमृत समान माझी माझी गीत मातृ दिवस मानस मानस रंजन महापात्र की कविताएँ मानस रंजन महापात्र की कवितायेँ मानसी। मानोशी मासूम पेंडुकी मासूम लड़की मुंशी जी मुद्दा मुन्नी मोबाइल मूल्यांकन मेरा नाम है मेराज आलम मेरी अम्मा। मेरी कविता मेरी रचनाएँ मेरे मन में मोइन और राक्षस मोनिका अग्रवाल मौत के चंगुल में मौत। मौसम यात्रा यादें झीनी झीनी रे युवा रंगबाजी करते राजीव जी रस्म मे दफन इंसानियत राजीव मिश्र राजेश्वर मधुकर राजेश्वर मधुकर। राधू मिश्र रामकली रामकिशोर रिपोर्ट रिमझिम पड़ी फ़ुहार रूचि लगन लघुकथा लघुकथा। लड़कियां लड़कियां। लड़की लालटेन चौका। लिट्रेसी हाउस लू लू की सनक लेख लेख। लेखसमय की आवश्यकता लोक चेतना और टूटते सपनों की कवितायें लोक संस्कृति लोकार्पण लौटना वनभोज वनवास या़त्रा प्रकरण वरदान वर्कशाप वर्ष २००९ वह दालमोट की चोरी और बेंत की पिटाई वह सांवली लड़की वाल्मीकि आश्रम प्रकरण विकास विचार विमर्श। विश्व पुतुल दिवस विश्व फोटोग्राफी दिवस विश्व फोटोग्राफी दिवस. विश्व रंगमंच दिवस व्यंग्य व्यक्तित्व व्यन्ग्य शक्ति बाण प्रकरण शब्दों की शरारत शाम शायद चाँद से मिली है शिक्षक शिक्षक दिवस शिक्षक। शिक्षा शिक्षालय शैलजा पाठक। शैलेन्द्र श्र प्रेमस्वरूप श्रीवास्तव स्मृति साहित्य प्रतियोगिता श्रीमती सरोजनी देवी संजा पर्व–मालवा संस्कृति का अनोखा त्योहार संदेश संध्या आर्या। संवाद जारी है संसद संस्मरण संस्मरण। सड़क दुर्घटनाएं सन्ध्या आर्य सन्नाटा सपने दर सपने सफ़लता का रहस्य सबरी प्रसंग सभ्यता समय समर कैम्प समाज समीक्षा। समीर लाल। सर्दियाँ सांता क्लाज़ साक्षरता निकेतन साधना। सामायिक सारी रात साहित्य अमृत सीता का त्याग.राजेश्वर मधुकर। सुनीता कोमल सुरक्षा सूनापन सूरज सी हैं तेज बेटियां सोन मछरिया गहरा पानी सोशल साइट्स स्तनपान स्त्री विमर्श। स्मरण स्मृति स्वतन्त्रता। हंस रे निर्मोही हक़ हादसा। हाशिये पर हिन्दी का बाल साहित्य हिंदी कविता हिंदी बाल साहित्य हिन्दी ब्लाग हिन्दी ब्लाग के स्तंभ हिम्मत हिरिया होलीनामा हौसला accidents. Bअच्चे का विकास। Breast Feeding. Child health Child Labour. Children children. Children's Day Children's Devolpment and art. Children's Growth children's health. children's magazines. Children's Rights Children's theatre children's world. Facebook. Fader's Day. Gender issue. Girl child.. Girls Kavita. lekh lekhh masoom Neha Shefali. perenting. Primary education. Pustak samikshha. Rina's Photo World.रीना पीटर.रीना पीटर की फ़ोटो की दुनिया.तीसरी आंख। Teenagers Thietor Education. World Photography day Youth

हमारीवाणी

www.hamarivani.com

ब्लागवार्ता


CG Blog

ब्लागोदय


CG Blog

ब्लॉग आर्काइव

कुल पेज दृश्य

  © क्रिएटिव कोना Template "On The Road" by Ourblogtemplates.com 2009 and modified by प्राइमरी का मास्टर

Back to TOP